Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, अस्थायी कुलपति के कक्ष में लगाया ताला

छात्रों का आरोप है कि कुलपति अपनी मर्जी से विश्वविद्यालय का संचालन कर रहे हैं और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलेगा, विरोध जारी रहेगा।

25 Mar 2025

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, अस्थायी कुलपति के कक्ष में लगाया ताला

कोलकाता। रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के जोड़ासांको कैंपस में छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को छात्रों ने अस्थायी कुलपति शुभ्रकमल मुखर्जी के कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया और उनके कक्ष के सामने ही धरना शुरू कर दिया।

छात्रों का आरोप है कि कुलपति अपनी मर्जी से विश्वविद्यालय का संचालन कर रहे हैं और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलेगा, विरोध जारी रहेगा।

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के छात्रों में पिछले कुछ दिनों से अस्थायी कुलपति को लेकर आक्रोश था। सोमवार को जोड़ासांको कैंपस में छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी शुरू की थी। मंगलवार को विरोध और उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति के कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया।

छात्रों का आरोप है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शुभ्रकमल मुखर्जी को अस्थायी कुलपति नियुक्त किया था, लेकिन पद संभालने के बाद से वह मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की किसी भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि सभी के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सोमवार को जब छात्रों ने विरोध किया, तो कुलपति ने सुरक्षा कर्मियों को छात्रों को बाहर निकालने और गेट पर ताला लगाने का आदेश दिया था। इसके विरोध में मंगलवार को पूरे कैंपस में हंगामा मच गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, अस्थायी
छात्रों का आरोप है कि कुलपति अपनी मर्जी से विश्वविद्यालय का संचालन कर रहे हैं और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News